व्यापार
रूस के सर्बैंक को बेंगलुरु में प्रमुख आईटी यूनिट स्थापित करने की RBI से हरी झंडी
jantaserishta.com
21 July 2023 5:18 PM IST

x
बेंगलुरु: भारत में सर्बैंक की ब्रांच को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से एक आईटी यूनिट स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। ऑफिशियल रिलीज में शुक्रवार को कहा गया, नए आईटी ऑफिस में सर्बैंक का इन-हाउस डेटा प्रोसेसिंग सेंटर होगा।
बेंगलुरु भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर और देश का लीडिंग साइंटिफिक और इंडस्ट्रियल सेंटर है, जो अन्य चीजों के अलावा, एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री और आईटी प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट में विशेषज्ञता रखता है। जबकि सर्बैंक की भारतीय ब्रांच 2010 से नई दिल्ली में एक्टिव है और वित्तीय सेवाओं की एक विस्तृत रेंज प्रदान करती है, बेंगलुरु ऑफिस पूरी तरह से सूचना प्रौद्योगिकी विकसित करने पर केंद्रित होगा।
सर्बैंक के कार्यकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष अनातोली पोपोव ने कहा, "बेंगलुरु को अक्सर भारत की सिलिकॉन वैली कहा जाता है, और यह प्रतीकात्मक है कि सर्बैंक ने अपने अंतरराष्ट्रीय आईटी प्रोजेक्ट के लिए उस शहर को चुना है। बेंगलुरु हब न केवल हमारी भारतीय ब्रांच की तकनीकी जरूरतों को संभालेगा बल्कि अपने ग्राहकों के लिए नए डिजिटल प्रोडक्ट्स का विकास और कार्यान्वयन भी करेगा और लंबी अवधि में, हम अपनी नए यूनिट्स में 200 आईटी विशेषज्ञों को नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं।
पीजेएससी सर्बैंक रूस का सबसे बड़ा बैंक और एक लीडिंग ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन है। कुल रूसी बैंकिंग सेक्टर की संपत्ति का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखने वाला, सर्बैंक राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का प्रमुख ऋणदाता है और रूस में सबसे बड़े डिपोजिट लेने वालों में से एक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





