रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: ग्लोबल मार्केट में गेहूं की किल्लत, भारत को बंपर लाभ

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच करीब 1 महीने से जारी लड़ाई (Russia-Ukraine War) ने दुनिया भर में कई चीजों को बदल दिया है. जंग का नतीजा भले ही अभी तक साफ नहीं हुआ हो, लेकिन इकोनॉमी (Global Economy) को कई तरीके से नुकसान हो रहा है. जहां एक ओर क्रूड ऑयल (Crude Oil) में उबाल कायम है, दूसरी ओर गेहूं (Wheat) समेत कई जरूरी कमॉडिटीज (Commodities) की कमी का संकट सामने आ चुका है. हालांकि इस जंग ने भारत के लिए आपदा में अवसर खोजने का मौका दिया है. ग्लोबल मार्केट में गेहूं का भाव बढ़ने के बाद भारत ने निर्यात (Wheat Export) बढ़ाना शुरू कर दिया है. अगर गेहूं व अन्य एग्री प्रोडक्ट आगे भी महंगे बने रहे तो इससे किसानों की आमदनी (Farmer's Income) बढ़ाने के सरकार के प्रयासों को मदद मिल सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





