व्यापार

सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बना रूस, 300 से ज्यादा कंपनियों ने रूस में बंद किया कामकाज

Tulsi Rao
10 March 2022 12:04 AM IST
सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बना रूस, 300 से ज्यादा कंपनियों ने रूस में बंद किया कामकाज
x
इनमें से अधिकतर प्रतिबंध 22 फरवरी के बाद लगे हैं. वहीं इससे पहले रूस पर 2754 प्रतिबंध लगे हुए थे.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच कल रहे युद्ध के बीच में पुतिन के लिए बुरी खबर है. फिलहाल रूस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बन गया है. अब तक रूस पर कुल 5581 प्रतिबंध लग चुके हैं. इनमें से अधिकतर प्रतिबंध 22 फरवरी के बाद लगे हैं. वहीं इससे पहले रूस पर 2754 प्रतिबंध लगे हुए थे.

रूस से पहले ईरान था सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश
Statista द्वारा जारी हुए डाटा के मुताबिक रूस पर यूक्रेन युद्ध की वजह से लगे प्रतिबंधों से पहले ईरान सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश था. बता दें कि अभी तक ईरान पर 3616 प्रतिबंध लगे हुए हैं
नागरिकों पर प्रतिबंध
रूस पर 22 फरवरी के बाद लगे 2827 नए प्रतिबंधों में 2461 प्रतिबंध रूस के नागरिकों पर हैं, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन, उनका मंत्रिमंडल और सैन्य अफसर शामिल हैं. वहीं 366 नए प्रतिबंध रूस की कंपनियों पर लगाएं गए हैं जिसमे रूस की एयरलाइन पर लगे प्रतिबंध भी शामिल हैं.
300 से ज्यादा कंपनियों ने बंद किया कामकाज
Statista के डाटा के मुताबिक अब तक 300 से ज्यादा विदेशी कंपनियों ने या तो पूरी तरह से या आंशिक तौर पर रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है.


Next Story