रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, क्या होगा इसका असर?

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। यह डॉलर के मुकाबले रुपये का अब तक का सबसे निचला स्तर है। रुपये में गिरावट की बड़ी वजह यूएस फेड के मुखिया की तरफ से दिए गए संकेत हैं। यूएस फेड के चीफ जेरोम पॉवेल ने शुक्रवार को सेंट्रल बैंकों के साथ हुई मीटिंग में इशारों-इशारों में कहा था कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में अभी ढिलाई संभव नहीं है। इन्हीं संकेतों के बाद रुपया और कमजोर हो गया। एक डॉलर की कीमत अब 80.11 रुपये हो गई है। बता दें, इससे पहले की क्लोजिंग में एक डॉलर की कीमत 79.97 रुपये थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





