
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: डॉलर के मुकाबले रुपया का गिरना थम नहीं रहा है। बुधवार यानी आज भी रुपया एक नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82 के करीब पहुंच गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 81.90 पर आ गया है। सोमवार को रुपया 81.6525 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 81.53 पर बंद हुआ था।
आज 2010 के बाद पहली बार अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड 4% से ऊपर है। डॉलर इंडेक्स 114.68 की एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। ट्रेडर ने कहा, 'डॉलर इंडेक्स और ट्रेजरी यील्ड को स्थिर किए बिना रुपये के लिए फ्लोर तय करना बेहद मुश्किल है। ट्रेडर्स के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक रुपये में गिरावट के कारण डॉलर की बिक्री कर रहा है और संभावना है कि केंद्रीय बैंक ऐसा करना जारी रखेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





