व्यापार

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Released: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tulsi Rao
11 Jun 2022 2:07 PM GMT
RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Released: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 जारी कर दिया है. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए योग्य हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022) डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से एनटीपीसी सीबीटी-2 की परीक्षा (RRB NTPC CBT 2 Exam 2022) 12 से 17 जून, 2022 तक वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए आयोजित की जाएगी. बता दें कि बोर्ड (RRB) ने हाल ही में अभ्यर्थियों के लिए दिशानिर्देशों के साथ इन परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची और सिकंदराबाद में पे लेवल 5 की परीक्षा 12 जून को होनी है. लेवल 2 के लिए 13 जून को और लेवल 3 के लिए परीक्षा 14 जून को होगी.
आपको बता दें कि सीबीटी 2 अजमेर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, अहमदाबाद, इलाहाबाद, मालदा और तिरुवनंतपुरम में वेतन स्तर 5 के लिए 15 जून को, स्तर 2 के लिए 16 जून को और वेतन लेवल 3 की परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी.
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
- RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2022 डाउनलोड करें और इसे सेव करें.


Next Story