व्यापार

रॉयल एनफील्ड की RE शॉटगन 650 से लेकर इलेक्ट्रिक बाइक तक इस महीने लॉन्च को तैयार

Admin Delhi 1
2 Nov 2022 1:18 PM GMT
रॉयल एनफील्ड की RE शॉटगन 650 से लेकर इलेक्ट्रिक बाइक तक इस महीने लॉन्च को तैयार
x

मुंबई: अगर आप एक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बाइक्स के बारे में जो इस महीने नवंबर में लॉन्च होने वाली हैं। इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड की Super Meteor 650 और Shotgun 650cc भी शामिल हैं। इसके अलावा कुछ इलेक्ट्रॉनिक बाइक्स भी हैं, तो आइये इनके बारे में जरा डिटेल से जानते हैं।

रॉयल एनफील्ड सुपर Meteor 650 और शॉपटगन 650: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) इस महीने सबसे बड़ा लॉन्च कर सकती है। रॉयल एनफील्ड के 650cc के इन दोनों मॉडलों का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। सुपर मेटोर 650 और शॉटगन 650 दोनों को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, कंपनी ने इसके ऑफिशियल लॉन्चिंग के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Updated Hero Xpulse २००त: भारतीय बाइक निर्माता कंपनी हीरो भी इस महीने एक नई बाइक मार्केट में उतारने के लिए तैयार है। कंपनी अपने अपडेटेड Xpulse 200T को मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसका टीजर भी लॉन्च किया है। हीरो ने अगस्त में अपडेट की गई बाइक की तस्वीर शेयर की थी। अपडेटेड हीरो Xpulse 200T का प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकता है।


हीरो ने हाल ही में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 लॉन्च किया है। वहीं, अब हीरो ताइवान की ई-स्कूटर निर्माता कंपनी Gogoro के साथ मिलकर कई स्कूटर पर काम कर रही है। कंपनी 3 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना रोडमैप तैयार करने की तैयारी में हैं। इस महीने कंपनी किसी भी समय अपने प्रोडक्ट को पेश कर सकती है।

Ultraviolette F77: इस महीने इलेक्ट्रिक स्पेस में Ultraviolette अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 लॉन्च कर सकती है। इसकी लॉन्चिंग पहले होनी थी, लेकिन COVID-19 के कारण इसकी लॉन्चिंग डिले हो गई। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 10.5kWh का बैटरी पैक ऑफर कर सकती है, जो 307km की रेंज प्रदान करेगी। यह बाइक 24 नवंबर को लॉन्च हो सकती है।

QJMotor: इस लिस्ट में सबसे अंतिम नाम QJMotor है। भारतीय बाजार के लिए यह एक बिल्कुल नया ब्रांड होगा। यह बेनेली का एक सहयोगी ब्रांड है और यह दोनों कंपनियां चीनी कियानजियांग ग्रुप के स्वामित्व में हैं। भारत के लिए QJMotor की पहली लाइनअप में 4 नई मोटरसाइकिलें शामिल होंगी।

Next Story