![रॉयल एनफील्ड की बिक्री अक्टूबर में 7 फीसदी आई गिरावट रॉयल एनफील्ड की बिक्री अक्टूबर में 7 फीसदी आई गिरावट](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/11/01/836210-royal-enfield.webp)
x
एक नवंबर (भाषा) बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर महीने में उसकी बिक्री सात प्रतिशत कम होकर 66,891 इकाइयों पर आ गयी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शनिवार को कहा कि अक्टूबर महीने में उसकी बिक्री सात प्रतिशत कम होकर 66,891 इकाइयों पर आ गयी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने साल भर पहले समान महीने में 71,964 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी की घरेलू बिक्री इस दौरान साल भर पहले के 67,538 बाइक से सात प्रतिशत कम होकर 62,858 इकाइयों पर आ गयी। इसी तरह कंपनी का निर्यात साल भर पहले के 4,426 से नौ प्रतिशत कम होकर 4,033 इकाइयों पर आ गयी।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story