व्यापार

Royal Enfield की बिक्री में आई 44 फीसदी की भारी कमी

Bharti sahu
2 Oct 2021 5:32 PM GMT
Royal Enfield की बिक्री में आई 44 फीसदी की भारी कमी
x
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को घोषणा की है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने शुक्रवार को घोषणा की है, कि सितंबर में उसकी कुल बिक्री 44% घटकर 33,529 यूनिट रह गई। जबकि चेन्नई स्थित बाइक निर्माता ने एक साल पहले इसी महीने में कुल 60,331 यूनिट्स की बिक्री की थी। सितंबर के महीने में घरेलू बिक्री 27,233 इकाई रही, जो 2020 के समान महीने में 56,200 यूनिट्स से 52% कम है।

हालांकि, रॉयल एनफील्ड का निर्यात पिछले महीने सितंबर 2020 में 4,131 यूनिट्स से बढ़कर 6,296 यूनिट्स हो गया, यह 52% की प्रत्यक्ष वृद्धि है। रॉयल एनफील्ड की तरफ से एक बयान में कहा गया कि, "सेमीकंडक्टर चिप्स की चल रही ग्लोबली कमी और कुछ स्रोत बाजारों में हालिया लॉकडाउन ने सितंबर के महीने में बिक्री वॉल्यूम को प्रभावित किया है। सितंबर के अंत में स्थिति में सुधार हुआ है, और पार्ट्स की उपलब्धता Q3 FY2022 से शुरू होने की उम्मीद है।"
कंपनी की ईयर टू डेट (YTD) परफॉर्मेंस के बारे में बात करें तो कंपनी ने 2020'21 में घरेलू बाजार में 2,10,270 यूनिट्स की बिक्री की है, जो 2019'20 में बेची गई 1,96,635 यूनिट्स की तुलना में 7% अधिक है। निर्यात के मामले में, कंपनी ने 2019'20 में 11,443 इकाइयों के मुकाबले 36,797 इकाइयां बेचीं, जो कि 222% की प्रत्यक्ष वृद्धि है।
बिक्री को वापस उछालने के लिए, रॉयल एनफिल्ड ने हाल ही में अपने सबसे अधिक बिकने वाले क्लासिक 350 मॉडल को अपडेट किया है। यह बाइक नए प्लेटफॉर्म और इंजन के साथ नई पीढ़ी की बाइक में तब्दील हो गई है। चेन्नई स्थित बाइक निर्माता ने हाल ही में अपना 'वन राइड' कार्यक्रम भी आयोजित किया है जो 26 सितंबर को हुआ था।


Next Story