व्यापार

साेना 1218 रुपये हुआ सस्ता! जानें आज का ताजा अपडेट

Triveni
21 July 2021 6:41 AM GMT
साेना 1218 रुपये हुआ सस्ता! जानें आज का ताजा अपडेट
x
सोने के मुकाबले पिछले 10 दिनों में चांदी औंधेमुंह गिरी है।

सोने के मुकाबले पिछले 10 दिनों में चांदी औंधेमुंह गिरी है। सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव इन 10 दिनों में जहां, 359 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है तो चांदी के रेट में 1809 रुपये की गिरावट आई है। बाजार के जानकारों का मानना है कि दिवाली तक सोना फिर 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं, वहीं चांदी 68000 से 72000 के बीच रह सकती है।

जहां तक पिछले साल की बात करें तो 21 जुलाई 2020 को सोने का हाजिर भाव 49440 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस लिहाज से यह अभी 1218 रुपये सस्ता है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इसमें 12130 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। 21 जुलाई 2020 को चांदी का रेट 54850 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था और 20 जुलाई 2021 को यह 66980 रुपये पर पहुंच गया। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट (56254 रुपये प्रति 10 ग्राम) से लेटेस्ट रेट की तुलना करें तो सोना अभी भी 8032 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी की कीमत में 9028 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
सोने-चांदी की ऐसी रही चाल
तारीख सोने का सुबह का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम सोने का शाम का भाव रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी का सुबह का भाव रुपये प्रति किलोग्राम
चांदी का शाम का भाव रुपये प्रति किलोग्राम
20 जुलाई 2021 (मंगलवार) 48351 48222 67302 66980
19 जुलाई 2021 (सोमवार) 48150 48126 67689 67790
16 जुलाई 2021 (शुक्रवार) 48399 48273 69403 68912
15 जुलाई 2021 (गुरुवार) 48474 48424 69516 69233
14 जुलाईl 2021 (बुधवार) 48108 48155 68935 69120
13 जुलाई 2021 (मंगलवार) 48006 47951 69254 68905
12 जुलाई 2021 (सोमवार) 47771 47846 68641 68585
09 जुलाई 2021 (शुक्रवार) 47781 47863 68212 68789
08 जुलाई 2021 (गुरुवार) 47815 48324 68285 69042
07 जुलाई 2021 (बुधवार) 47935 48023 69333 69428
06 जुलाई 2021 (मंगलवार) 47758 47956 69910 69864
05 जुलाई 2021 (सोमवार) 47425 47459 69795 69651
30 जून 2021 (बुधवार) 46773 46753 67747 67832
31 दिसंबर 2020 50123 50202 67282 67383
7 अगस्त 2020 56254 56126 76008 75013
21 जुलाई 2020 49,343 49440 54,500 54850
आगे कहां तक जा सकता है सोने का भाव
आईआईएफएल के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं करेंसी) अनुज गुप्ता की मानें तो कोरोना संकट के बावजूद भी गोल्ड निवेशकों का पसंदीदा माध्यम बना हुआ है और इसमें लंबी अवधि में तेजी का दौर जारी रहेगा। इस साल दिवाली तक सोना फिर 55000 रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है। वहीं, केडिया कमोडिटिज के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि सोना 55000 से 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, वहीं चांदी 68000 से 72000 के बीच रह सकती है।


Next Story