व्यापार
अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव से सोने और चांदी में खरीदारी, डॉलर भी मजबूत
jantaserishta.com
20 Feb 2026 10:40 AM IST

x
मुंबई: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीकेक्स) पर सुबह 9:48 पर सोने के 2 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 291 रुपए या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 1,55,105 रुपए और चांदी की कीमत 1,690 रुपए या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 2,43,083 रुपए थी।
सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ना है। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जब भी दुनिया में संघर्ष या तनाव बढ़ता है तो इन दोनों कीमती घातुओं में तेजी देखी जाती है।
घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,009 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.815 प्रति औंस पर थी।
बीते एक साल में वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने की कीमत में 70 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 132 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है। सोने-चांदी की कीमत में ऐसे समय पर तेजी देखी जा रही है, जब डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स 98 पर है। पिछले कुछ दिनों में यह करीब एक अंक मजबूत हुआ है।
डॉलर इंडेक्स दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को दिखाता है। आमतौर पर जब भी डॉलर इंडेक्स में तेजी आती है तो सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिलती है। दूसरी तरफ, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को कई महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसमें बीते एक हफ्ते में करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखी गई है। वहीं, डब्ल्टीआई क्रूड में भी इतनी ही तेजी देखी गई है और इसकी कीमत 66.66 डॉलर प्रति बैरल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





