व्यापार

RHC : 222 सिविल जज की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू

SANTOSI TANDI
11 April 2024 8:22 AM GMT
RHC : 222 सिविल जज की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू
x
राजस्थान : राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने सिविल न्यायाधीश संवर्ग में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिट्रेट के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। RHC की ओर से 9 अप्रैल को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 222 सिविल जज की भर्ती की जानी है। इनमें से 87 पद अनारक्षित हैं जिनके लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। शेष पद राजस्थान के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। वर्ष 2022 के 83, वर्ष 2023 के 57 और वर्ष 2024 के 82 पदों को मिलाकर कुल 222 पदों के लिए भर्ती होगी। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर एक्टिव लिंक पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 8 मई तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।
ये है आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान 1250 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से 9 मई तक करना होगा। यह शुल्क राजस्थान के OBC/EBC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपए तथा SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए है।
ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
राजस्थान उच्च न्यायालय सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन
उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 77840 से 136520 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhcraj.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर ‘राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Next Story