व्यापार

भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 1.33 प्रतिशत रही, खाद्य महंगाई दर लगातार सातवें महीने नकारात्मक जोन में

jantaserishta.com
12 Jan 2026 4:48 PM IST
भारत में खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 1.33 प्रतिशत रही, खाद्य महंगाई दर लगातार सातवें महीने नकारात्मक जोन में
x
नई दिल्ली: भारत में खुदरा महंगाई दर दिसंबर 2025 में सालाना आधार पर 1.33 प्रतिशत रही है। इसमें नवंबर की खुदरा मुद्रास्फीति दर 0.71 प्रतिशत के मुकाबले 62 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया,"दिसंबर 2025 लगातार चौथा महीना है, जब महंगाई दर आरबीआई की ओर से तय किए गए महंगाई के बैंड के निचले स्तर से कम रही है। साथ ही खाद्य महंगाई दर लगातार सात महीनों से नकारात्मक जोन में बनी हुई है।"
मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दिसंबर 2025 में शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.03 प्रतिशत थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 0.76 प्रतिशत थी। इसके अलावा, खाद्य महंगाई दर लगातार नकारात्मक जोन में बनी हुई है। दिसंबर 2025 में यह -2.71 प्रतिशत थी।
दिसंबर 2025 में शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर -3.08 प्रतिशत, जबकि ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई दर -2.09 प्रतिशत थी। मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर में हेडलाइन महंगाई दर और खाद्य महंगाई दर में तेजी की वजह पर्सनल केयर, सब्जियों, मांस एवं मछली, अंडों, मसालों और दालों की कीमत बढ़ना है।
मंत्रालय के मुताबिक, आवास महंगाई दर दिसंबर 2025 में 2.86 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर में 2.95 प्रतिशत थी। वहीं, शिक्षा महंगाई दर दिसंबर 2025 में 3.32 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर 2025 में 3.38 प्रतिशत थी।
ट्रांसपोर्ट और कम्युनिकेशन में महंगाई दर दिसंबर में 0.76 प्रतिशत रही है। नवंबर में यह 0.88 प्रतिशत थी। इसके अलावा, ईंधन एवं बिजली में महंगाई दर दिसंबर 2025 में 1.97 प्रतिशत थी, जो कि नवंबर 2025 में 2.32 प्रतिशत थी।
सरकार ने बताया कि दिसंबर में जिन पांच राज्यों में सबसे अधिक खुदरा महंगाई दर रही है, उनमें केरल 9.49 प्रतिशत, कर्नाटक 2.99 प्रतिशत, आंध्र प्रदेश 2.71 प्रतिशत, तमिलनाडु 2.67 प्रतिशत और जम्मूएंडकश्मीर 2.26 प्रतिशत शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story