व्यापार
रेनॉ-निसान भारत में 600 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी, 6 नए मॉडल पेश करेगी
jantaserishta.com
13 Feb 2023 1:37 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| रेनॉ-निसान गठजोड़ भारत में ईवी सहित और अधिक मॉडल बनाने के लिए अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) में 600 मिलियन डॉलर या 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। रेनॉ-निसान गठबंधन ने नए निवेश के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
नए निवेश की घोषणा करते हुए निसान मोटर कंपनी के निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि गठबंधन नई परियोजनाओं में 600 मिलियन डॉलर या 5,300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
उन्होंने कहा कि नए निवेश से महिंद्रा वल्र्ड सिटी में रेनॉ निसान आरएंडडी में 2,000 नौकरियां पैदा होंगी।
गुप्ता ने यह भी कहा कि गठबंधन का भारत में विनिर्माण संयुक्त उद्यम रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का प्लांट यहां पास है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित छह नए मॉडल पेश करेगा।
गुप्ता ने यह भी कहा कि निर्यात बाजारों के लिए लेफ्ट हैंड ड्राइव सहित मॉडल मैग्नाइट में अतिरिक्त निवेश किया जाएगा।
नए निवेश से कार संयंत्र का उपयोग 80 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
गुप्ता के मुताबिक, 2025 तक पूरा प्लांट अक्षय ऊर्जा से संचालित होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों साझेदार यहां अपनी शेयरधारिता का पुनर्गठन कर रहे हैं।
Tagsरेनॉ-निसानभारत में ईवीईवीभारतभारत में निवेशरेनॉ-निसान मॉडलRenault-NissanEV in IndiaEVIndiaInvestment in IndiaRenault-Nissan models
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





