व्यापार

Renault Kwid: इलेक्ट्रिक मोटर और 28.6kWh का बैटरी पैक होगा शामिल, महज 5 घंटे में होगी चार्ज, देश की सबसे सस्ती कार

Triveni
18 Oct 2020 5:01 AM GMT
Renault Kwid: इलेक्ट्रिक मोटर और 28.6kWh का बैटरी पैक होगा शामिल, महज 5 घंटे में होगी चार्ज, देश की सबसे सस्ती   कार
x
भारत में रेनो क्विड एक लोकप्रिय एंट्री लेवल कार है। जिसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर लंबे समय से बाजार में चर्चा है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत में रेनो क्विड एक लोकप्रिय एंट्री लेवल कार है। जिसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर लंबे समय से बाजार में चर्चा है। फिलहाल Kwid के इलेक्ट्रिक अवतार को कंपनी ने पेश कर दिया है। जिसकी आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग 2021 में शुरू की जाएगी। बता दें, शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक कार को शेयरिंग सर्विस के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके बाद यह कार निजी ग्राहकों के लिए बिक्री पर जाएगी।

सिंगल चार्ज में चलेगी 295km: वर्तमान में क्विड को यूरोपीय बाजार में पेश किया गया है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर और 28.6kWh का बैटरी पैक शामिल होगा। जो 44bhp की पावर और 125Nm का टार्क पैदा करता है। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक हैचबैक WLTP के अनुसार 295km की रेंज देने में सक्षम है। वहीं इस कार की टॉप स्पीड 125kmph की है। जो ECO मोड में महज 31bhp की पावर के साथ 100kmph की टॉप स्पीड से चलेगी।

महज 5 घंटे में होगी चार्ज : Kwid के इलेक्ट्रिक इवतार को 2.3kW के घरेलू सॉकेट के माध्यम से 14 घंटे से कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं इसे 3.7 kW वॉलबॉक्स चार्जर के माध्यम 8 घंटे 30 मिनट में और 7.4 kW वॉलबॉक्स चार्जर के माध्यम से महज 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें, छोटी इलेक्ट्रिक गाड़ियां AC (6.6 kW तक) और DC (30 kW तक) चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फीचर्स और डायमेंशन: बतौर फीचर्स इस इलेक्ट्रिक कार में 3.5-इंच की डिजिटल डिस्प्ले, मीडिया नेवी मल्टीमीडिया, 7-इंच टचस्क्रीन के साथ सात इंच, एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डीएबी रेडियो, वॉयस कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं। वहीं Kwid इलेक्ट्रिक कार की कुल लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 3734mm, 1770mm और 1516mm है। kwid EV में 2423 मिमी का लंबा व्हीलबेस और 150 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस रखा गया है।Renault Kwid

Next Story