व्यापार

आम जनता को राहत, खाद्य तेलों के दाम हुए काम

jantaserishta.com
5 Nov 2021 5:22 PM IST
आम जनता को राहत, खाद्य तेलों के दाम हुए काम
x

नई दिल्ली: खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने कहा है कि खाद्य तेलों की कीमतों में काफी गिरावट आई है. उन्होंने शुक्रवार को बताया कि कई जगहों पर 20, 18, 10 और 7 रुपये तक की गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि ताड़ का तेल, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और सभी प्रमुख तेलों की कीमतों में कमी देखी गई है.

इसके साथ ही सुंधाशु पांडे ने इस बात की भी जानकारी दी कि देश में केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त राशन की योजना को आगे बढ़ाने का अब कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योगना को 30 नवंबर से आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. सुधाशु पांडे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है, इसीलिए मुफ्त राशन देने की योजना को आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है.


त्योहारी मौसम के दौरान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अडाणी विल्मर और रुचि सोया इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों ने थोक कीमतों में 4-7 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने मंगलवार को कहा कि बाकी और कंपनियों के द्वारा भी इसी तरह का कदम उठाये जाने की उम्मीद है.
एसईए ने कहा कि जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (हैदराबाद), मोदी नैचुरल्स (दिल्ली), गोकुल रिफॉइल्स एंड सॉल्वेंट लिमिटेड (सिद्धपुर), विजय सॉल्वेक्स लिमिटेड (अलवर) गोकुल एग्रो रिसोर्सेज लिमिटेड और एनके प्रोटींस प्राइवेट लिमिटेड (अहमदाबाद) खाद्य तेलों की थोक दरों में कमी करने वाली अन्य कंपनियां हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story