व्यापार

थोक महंगाई दर में राहत, जनवरी में गिरकर 4.73 पहुंची

jantaserishta.com
14 Feb 2023 1:20 PM IST
थोक महंगाई दर में राहत, जनवरी में गिरकर 4.73 पहुंची
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर कम हुई है। दिसंबर 2022 में डब्ल्यूपीआई 4.95 प्रतिशत थी जो जनवरी 2023 में 4.73 प्रतिशत हो गई। थोक मूल्य मुद्रास्फीति में गिरावट खनिज तेल, रसायन और रासायनिक उत्पादों, कपड़ा, कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और खाद्य उत्पादों की दर में गिरावट के कारण हुई है।
दिसंबर 2022 में थोक मुद्रास्फीति 4.95 प्रतिशत हो गई थी, जो नवंबर 2022 में 6.12 प्रतिशत थी।
दिसंबर 2022 में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति में गिरावट भी मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों, वस्त्रों, रसायनों और रासायनिक उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story