व्यापार

पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत, जाने अपने शहर के भाव

Bhumika Sahu
28 Dec 2021 1:35 AM GMT
पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत, जाने अपने शहर के भाव
x
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं और पिछले 54 दिन से मिल रही राहतों मेँ एक और मंगलवार राहत भरा आया है। 54वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं और पिछले 54 दिन से मिल रही राहतों मेँ एक और मंगलवार राहत भरा आया है। 54वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। आज यानी मंगलवार सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 90.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58) से भी महंगा है।

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले नहीं बढ़ने वाले! पहले भी ऐसा हो चुका है
मुख्य शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
मुंबई 109.98 94.14
भोपाल 107.23 90.87
जयपुर 107.06 90.70
पटना 105.90 91.09
कोलकाता 104.67 89.79
चेन्नई 101.40 91.43
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
दिल्ली 95.41 86.67
लखनऊ 95.28 86.80
चंडीगढ़ 94.23 80.90
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
स्रोत: आईओसी
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।


Next Story