
x
Delhi दिल्ली। सोना और चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,672 रुपए कम होकर 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,107 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,42,575 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,992 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,16,738 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 7,316 रुपए कम होकर 2,59,133 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,449 रुपए प्रति किलो था।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.47 प्रतिशत कम होकर 1,58,055 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.83 प्रतिशत कम होकर 2,58,192 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 5,100 डॉलर प्रति औंस पर सपाट और चांदी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 83 डॉलर के आसपास कर रहा था। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी नॉन-फार्म पेरोल डेटा के उम्मीद से मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर सोने के लिए सपोर्ट 1,56,000 रुपए पर और रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए पर है। अब बाजार की नजर अमेरिका से सीपीआई आंकड़े पर है, जो कि शुक्रवार की शाम को जारी होगा। इससे ही सोने की आगे की दिशा तय होगी।
Tagsसोना कीमतचांदी भावआईबीजेएगोल्ड रेटसिल्वर प्राइसएमसीएक्सवायदा बाजारकमोडिटी मार्केटसीपीआई डेटानॉन-फार्म पेरोलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





