व्यापार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा एक और इतिहास, बनी 19 लाख करोड़ रुपये वाली पहली भारतीय कंपनी

jantaserishta.com
27 April 2022 9:46 PM IST
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा एक और इतिहास, बनी 19 लाख करोड़ रुपये वाली पहली भारतीय कंपनी
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: देश में मार्केट कैप के हिसाब से उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industires) सबसे बड़ी कंपनी है. बुधवार को इस कंपनी ने एक और इतिहास रच दिया है.

दरअसल, शेयर बाजार में कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. 19 लाख करोड़ रुपये की पूंजी वाली यह एकमात्र भारतीय कंपनी है.
इंट्राडे में रिकॉर्ड हाई पर रिलायंस के शेयर
बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान Reliance के शेयरों ने 2828 रुपये के स्तर को छुआ, जो कि शेयर का रिकॉर्ड हाई रहा. इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ऐतिहासिक 19 लाख करोड़ रुपये हो गया. हालांकि शेयर बाजार में गिरावट की वजह से कारोबार के अंत में RIL के शेयर मामूली बढ़त के साथ 2776 रुपये पर बंद हुआ. कारोबार बंद होने के बाद RIL का मार्केट 18.78 लाख करोड़ रुपये रहा.
रिलायंस के शेयरों में तेजी के पीछे दो कारण हैं, जानकारों की मानें तो कंपनी चौथी तिमाही में बेहतर रिजल्ट पेश कर सकती है. वहीं मंगलवार को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस (Mukesh ambani RIL) और अबु धाबी की केमिकल कंपनी ताजीज के बीच 2 अरब डॉलर की अहम डील हुई है.
डील से शेयर में तेजी
अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड (TA'ZIZ) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने TA'ZIZ EDC और PVC परियोजना के लिए औपचारिक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए.
भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर में आईटी कंपनी TCS है, जिसका Market Cap करीब 13.03 लाख करोड़ रुपये है. इस बीच Adani Green Energy के शेयरों में जोरदार तेजी से कंपनी मार्केट कैप के हिसाब से 7वें नंबर पर पहुंच गई. बुधवार को कंपनी मार्केट कैप 4.44 लाख करोड़ रुपये रहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story