व्यापार

रिलायंस ने कमाई 5.4 लाख करोड़ रुपए, 75 हजार को दिया रोजगार

Neha Dani
24 Jun 2021 10:54 AM GMT
रिलायंस ने कमाई 5.4 लाख करोड़ रुपए, 75 हजार को दिया रोजगार
x
इकोनॉमी में योगदान अच्छा रहा है। मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 6.8 फीसद हिस्सा रहा है।

एशिया के सबसे बड़े रईस बिजनेसमैन और देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग में कहा कि 5.4 लाख करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू जनरेट किया। 53,739 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल से करीब 39% ज्यादा है। 107 देशों में 1.45 लाख करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट किया। वहीं, 75000 लोगों को रोजगार दिया। बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

मुकेश अंबानी ने कहा, हम तेल से लेकर रासायनिक कारोबार में रणनीतिक साझेदार के रूप में सऊदी अरामको का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इस साल सऊदी अरामको के साथ साझेदारी को औपचारिक रूप देने की उम्मीद है। रिलायंस के बोर्ड में बदलाव भी हुए हैं। वीई पी त्रिवेदी ने बोर्ड से रिटायरमेंट लिया और सउदी अरामको के चेयरमैन और किंगडम के गवर्नर यासिर-अल-रमायन रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल हुए हैं। किंगडम 430 अरब डॉलर का सॉवरेन वेल्थ फंड है। रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म और रिटेल में इक्विटी बिक्री, राइट्स इश्यू, परिसंपत्ति मौद्रिकरण के जरिए 3,24,432 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई।
21,044 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी
रिलायंस ने पिछले वित्त वर्ष में 21,044 करोड़ रुपए की कस्टम ड्यूटी , 85,306 करोड़ रुपए का जीएसटी और वैट दिया। वहीं कंपनी ने 3216 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स दिया। कंपनी ने 3,24,432 करोड़ रुपए की कैपिटल जुटाई। रिटेल इन्वेस्टर्स को राइट्स इश्यू से 1 साल में 4 गुना रिटर्न मिला। एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस का प्रदर्शन आउटस्टैंडिंग रहा है। देश की बड़ी कंपनी के रूप में रिलायंस का देश की इकोनॉमी में योगदान अच्छा रहा है। मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में 6.8 फीसद हिस्सा रहा है।


Next Story