व्यापार

तहलका मचाने आ रहा Redmi का नया 13 हजार रुपये से सस्ता मोबाइल, जानिए शानदार फीचर्स

Subhi
31 July 2022 2:40 AM GMT
तहलका मचाने आ रहा Redmi का नया 13 हजार रुपये से सस्ता मोबाइल, जानिए शानदार फीचर्स
x
शाओमी (Xiaomi) की सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) आने वाले दिनों में एक नया स्मार्टफोन, Redmi 10 2022 लॉन्च करने जा रहा है. आपको बता दें कि Redmi 10 पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है और अब इस फोन का एक नया मॉडल, Redmi 10 2022 लॉन्च हो रहा है. आइए जानते हैं

शाओमी (Xiaomi) की सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) आने वाले दिनों में एक नया स्मार्टफोन, Redmi 10 2022 लॉन्च करने जा रहा है. आपको बता दें कि Redmi 10 पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है और अब इस फोन का एक नया मॉडल, Redmi 10 2022 लॉन्च हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस बेहद सस्ते स्मार्टफोन की कीमत (Redmi 10 2022 Price) कितनी होगी, इसमें क्या फीचर्स (Redmi 10 2022 Features) दिए जा रहे हैं और इसे कब लॉन्च (Redmi 10 2022 Launch Date) किया जाएगा..

Redmi 10 2022 Launch Date

आपको बता दें कि Gizmochina के हिसाब से Redmi 10 2022 आने वाले समय में लॉन्च हो सकता है और ये एक 5G नहीं बल्कि एक 4G स्मार्टफोन हो सकता है. टिप्स्टर मुकुल शर्मा (Mukul Sharma) के हिसाब से Redmi 10 2022 कब लॉन्च होगा इस बारे में तो जानकारी नहीं आई है लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा.

Redmi 10 2022 Price

आपको बता दें कि टिप्स्टर मुकुल शर्मा (Mukul Sharma) ने फिलहाल इस स्मार्टफोन का सिर्फ नाम दिया है, इससे जुड़ी और कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फोन फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है और ये एक बजट स्मार्टफोन होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi 10 2022 की कीमत 10 हजार रुपये और 13 हजार रुपये के बीच हो सकती है.

Redmi 10 2022 Specifications

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, Redmi 10 2022 के बारे में बहुत जानकारी नहीं आई है इसलिए फीचर्स का भी अंदाजा पहले लॉन्च हो चुके Redmi 10 के हिसाब से लगाया जा सकता है. टिप्स और लीक्स के हिसाब से अगर ये फोन 13 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च होगा, इसका प्रोसेसर Snapdragon 680 से कम होगा. Redmi 10 2022 के फीचर्स का पता तो नहीं लग सका है लेकिन Redmi 10 में क्या दिया जा रहा है, आइए आपको बताते हैं.

Redmi 10 Features

Redmi 10 में आपको 6.71-इंच का एलसीडी डिस्प्ले, 720 x 1650 पिक्सल का एचडी+ रेसोल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा रहा है. SNapdragon 680 SoC पर काम करने वाले इस फोन में 6GB तक RAM और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है. 6000mAh की बैटरी के साथ रेडमी का यह फोन 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसमें एक डुअल कैमरा दिया गया है जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. Redmi 10 5MP के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था.


Next Story