व्यापार

आ रही है Redmi की पहली स्मार्टवॉच, जानिए लॉन्चिंग डेट

Triveni
5 May 2021 1:40 AM GMT
आ रही है Redmi की पहली स्मार्टवॉच, जानिए लॉन्चिंग डेट
x
Redmi Smartwatch India : Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के पहले स्मार्टवॉच का इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था। हालांकि अब Redmi स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Redmi Smartwatch India : Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के पहले स्मार्टवॉच का इंतजार लंबे वक्त से किया जा रहा था। हालांकि अब Redmi स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। Redmi स्मार्टवॉच को 13 मई की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इसी दिन Redmi Note 10S स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।

Redmi स्मार्टवॉच लॉन्चिंग का टीजर वीडियो जारी
Redmi Note 10S और Redmi स्मार्टवॉच को एक वर्चु्अल इवेंट में पेश किया जाएगा। इस लॉन्चिंग इवेंट को ऑफिशियल YouTube चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा। कंपनी की तरफ से Redmi की अपकमिंग स्मार्टवॉच का टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसे #WearYourVibe टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। साथ ही कंपनी की तरफ से Redmi स्मार्टवॉच लॉन्चिंग का मीडिया इनवाइट भी भेज दिया गया है। गौरतलब है कि Redmi स्मार्टवॉच को पिछले साल ही चीन में पेश किया गया था।
Redmi स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi स्मार्टवॉच में बिल्ट इन GPS/GLONASS दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टवॉच में स्पोर्ट्स मोड्स, स्लीप मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग समेत कई 11 मोड दिये जा सकते हैं। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग, ब्रिदिंग एक्सरसाइड और आइडल एलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Redmi स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग को लेकर एक माइक्रोसाइट बनाया गया है, जिसके मुताबिक Remdi स्मार्टवॉच में 200 वॉच फेस मिलेंगे। यूजर्स वॉच फेस को अपने हिसाब से इस्तेमाल कर पाएंगे। Redmi स्मार्टवॉच में 1.4 इंच का कलर HD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 320 x 320 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इस स्मार्टवॉच में 230mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह स्मार्टवॉच 2 घंटे में फुल चार्ज होगी। स्मार्टवॉच में 30 दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी। इसमें 24 घंटे का हार्ट रेट मॉनिटरिंग सपोर्ट दिया गया है।


Next Story