व्यापार

दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुई Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
29 Oct 2021 5:05 AM GMT
दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुई Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच, जाने कीमत और फीचर्स
x
Xiaomi ने लंबे समय से चर्चा में बनी Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यह वॉच रेडमी वॉच का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें बड़ी एमोलेड स्क्रीन और लो पावर कंजप्शन चिपसेट दी गई है।

Xiaomi ने लंबे समय से चर्चा में बनी Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यह वॉच रेडमी वॉच का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें बड़ी एमोलेड स्क्रीन और लो पावर कंजप्शन चिपसेट दी गई है। इस वॉच में 117 फिटनेस मोड मिलेंगे। इसके अलावा नई स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैकअप देती है। चलिए जानते हैं Redmi Watch 2 की कीमत और फीचर के बारे में...

Redmi Watch 2 की कीमत (Redmi Watch 2 Price)
रेडमी वॉच 2 स्मार्टवॉच की कीमत 399 चीनी युआन यानी करीब 4,700 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और Ivory कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसके साथ ही ब्राउन, Olive और पिंक कलर के स्ट्रैप दिए जाएंगे। फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिली है कि इस स्मार्टवॉच को कब तक भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
Redmi Watch 2 के फीचर (Redmi Watch 2 Features)
Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच में 1.6 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 63.7 प्रतिशत है। इसमें पतले बेजल दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में जीपीएस, ग्लोनेस और BeiDou जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। वहीं, यह नई स्मार्टवॉच हार्ट-रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्लीप ट्रैक करने में सक्षम है।
मिलेंगे 117 स्पोर्ट्स मोड
कंपनी ने अपनी लेटेस्ट रेडमी वॉच 2 स्मार्टवॉच में 117 फिटनेस मोड और 17 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड दिए हैं। इसमें NFC और XiaoAi AI असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।
Redmi Watch 2 के अन्य फीचर्स
कंपनी ने Redmi Watch 2 स्मार्टवॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लो पावर-कंजप्शन चिपसेट दी है। इसके अलावा यूजर्स को स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज 12 दिन का बैकअप देती है। वहीं, इसे 5ATM की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वाटर रसिस्टेंट है।


Next Story