व्यापार

9 फरवरी को होगा लॉन्च होगा Redmi Smart TV X43, जानिए इसके जबरदस्त फीचर्स

Tulsi Rao
31 Jan 2022 10:33 AM GMT
9 फरवरी को होगा लॉन्च होगा Redmi Smart TV X43, जानिए इसके जबरदस्त फीचर्स
x
Redmi एक नई स्मार्ट टीवी सीरीज, Redmi Smart TV X Series लॉन्च कर रही है. आइए इसके बारे में और जानते हैं..

रिश्ता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे आस पास आज ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज 'स्मार्ट' डिवाइसेज हो गई हैं क्योंकि ये अपने मेन फंक्शन से ज्यादा फीचर्स अपने साथ लेकर आती हैं और लोग इसी तरह की डिवाइसेज को पसंद भी करते हैं. इन डिवाइसेज में स्मार्ट टीवी का नाम काफी ऊपर लिया जाता है. चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी, Redmi एक नई स्मार्ट टीवी सीरीज, Redmi Smart TV X Series लॉन्च कर रही है. आइए इसके बारे में और जानते हैं..

Redmi लॉन्च कर रहा है नया स्मार्ट टीवी
खबरों की मानें तो रेडमी जल्द ही एक नई स्मार्ट टीवी सीरीज, Redmi Smart TV X Series लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में चार साइजेज में टीवी हैं और 9 फरवरी को इनमें से, Redmi Smart TV X43 लॉन्च किया जा सकता है, जो अपने नाम के हिसाब से, 43-इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा. आइए रेडमी के इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.
जबरदस्त होगा Redmi Smart TV X43 का डिस्प्ले
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी पहले से ही भारत में एक 43-इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च कर चुका है जो फुल एचडी रेसोल्यूशन के साथ आता है. अगर आप सोच रहे हैं कि फिर Redmi Smart TV X43 में क्या अलग है, तो हम आपको बता दें कि रेडमी का लेटेस्ट टीवी 4K डिस्प्ले के साथ आएगा. इतना ही नहीं, इस स्मार्ट टीवी का पैनल 4K एचडीआर और डॉल्बी विजन के सपोर्ट के साथ आएगा.
घर बैठे लें सिनेमा हॉल का मजा
Redmi Smart TV X43 के बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 30W का स्पीकर सेटअप और एक बेहतरीन सिनेमा घर-जैसे ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट भी मिलेगा. इसमें आपको 2GB RAM और 16GB का इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगा. Redmi Smart TV X43 गूगल प्ले स्टोर और IMDB की सेवाओं के साथ आएगा जिससे आप इसपर आराम से अपने पसंद के ऐप्स को डाउनलोड कर सकेंगे.
आपको बता दें कि Redmi Smart TV X43 को आप अमेजन इंडिया, एमआई के ऑनलाइन स्टोर और एमआई के रीटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.


Next Story