व्यापार

Redmi Note स्मार्टफोन ने तोड़ा रिकॉर्ड बिके 20 करोड़ से ज्यादा फोन...जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
9 Feb 2021 2:07 AM GMT
Redmi Note स्मार्टफोन ने तोड़ा रिकॉर्ड बिके 20 करोड़ से ज्यादा फोन...जाने कीमत और फीचर्स
x
Redmi Note सीरीज के स्मार्टफोन को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | Redmi Note सीरीज के स्मार्टफोन को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा सेल्स के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। Redmi Note सीरीज के अब तक 20 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन का दुनियाभर में शिपमेंट किया गया है। बता दें कि Redmi चीनी टेक कंपनी Xiaomi का सब-ब्रांड है। साल 2014 में पहली बार Redmi Note सीरीज को पेश किया गया था, उस वक्त इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Redmi Note, Redmi Note 4G और Redmi Note Prime को लॉन्च किया गया था। इसके बाद साल 2015 में Redmi Note 3, Redmi Note 3 Pro को पेश किया गया। इसके अगले साल 2016 में Redmi Note 4 की लॉन्चिंग हुई। फिर Redmi Note 5A, 5A prime, Note 5, Note 6, Note 7, Note 7s, Note 7 Pro, Note 8T, Note 8 Pro, Note 9S, Note 9S Pro, Redmi Note 9, Redmi Note 9 5G को पेश किया गया है।

Redmi Note 9 Pro
Redmi Note सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro है। Redme Note 9 Pro का 4GB और 64GB स्टोरेज मॉडल 12,999 रुपये में आएगा। जबकि 4GB और 128GB स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर पर पेश किया गया है और यह एंड्राडइ 10 ओएस पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डाॅट डिस्प्ले मौजूद है जो कि 2400 x 1080 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का है। जबकि इसमें 8 का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें यूजर्स को 16MP के फ्रंट कैमरे की सुविधा उपलब्ध होगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 5020mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।



Next Story