व्यापार

नए अवतार में आएगा Redmi Note 8 स्मार्टफोन...जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
16 May 2021 4:07 AM GMT
नए अवतार में आएगा Redmi Note 8 स्मार्टफोन...जाने कीमत और फीचर्स
x
Xiaomi के सब ब्रांड Redmi के पॉप्युलर स्मार्टफोन Redmi Note 8 को रीलॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi के पॉप्युलर स्मार्टफोन Redmi Note 8 को रीलॉन्च किया जाएगा। Redmi ब्रांडेड स्मार्टफोन की काफी डिमांड रहती है। ऐसे में कंपनी ने Redmi Note 8 को बिल्कुल नये अवतार में पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में Redmi Note 8 स्मार्टफोन की डिजाइन में बदलाव देखे जा सकते हैं। साथ ही फोन में कुछ फीचर्स अपडेट जारी होने की संभावना है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 8 (2021) में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही पावरबैकअप के लिए 4,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगा। फोन को फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi Note 8 (2021) को लेटेस्ट एंड्राइड 11 बेस्ट MIUI 12.5 के साथ पेश किया जा सकता है। अगर कैमरा और डिस्प्ले की बात करें, तो Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा, जो 60Hz रिफ्रेश्ड रेट सपोर्ट के साथ आएगा। सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। फोन को 4GB और 6GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन के रियर पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। साथ ही अल्ट्रावाइड लेंस, डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। एंड्रॉइड 9 पाई के साथ MIUI 11 पर आधारित यह स्मार्टफोन प्रोफेशनल गेमिंग प्रोसेसर Helio G90T पर काम करता हे। पावर बैकअप के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। फोन में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का मैक्रो सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि फ्रंट कैमरा 20MP का है।


Next Story