व्यापार

Redmi Note 8 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुई लिक...जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
24 May 2021 3:04 AM GMT
Redmi Note 8 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले हुई लिक...जाने कीमत और फीचर्स
x
Xiaomi के नये Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है।

Xiaomi के नये Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है। Xiaomi की तरफ से Redmi Note 8 2021 का टीजर भी जारी किया गया है। इसी के साथ फोन के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन को एक नॉच डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का लुक्स ओरिजनल Redmi Note 8 की तरह ही होगा, जिसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था। अगर कलर वेरिएंट की बात करें, तो Redmi Note 8 स्मार्टफोन को ब्लू कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। हालांकि लॉन्चिंक के वक्त Xiaomi की तरफ से Redmi note 8 को नये कलर वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है। फोन के राइट साइड एक पावर बटन दिया गया है।

Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन को 11,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज की कीमत होगी। Redmi Note 8 सीरीज भारत समेत दुनियाभर में काफी पॉप्युलर रही है। इस सीरीज को साल 2019 में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद से अब तक ग्लोबली करीब 22 मिलियन स्मार्टफोन की बिक्री हो चुकी है। ऐसे में अब कंपनी अपडेटेड फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।
Redmi Note 8 (2021) के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
हालिया लीक रिपोट के मुताबिक Redmi Note 8 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 4,000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। फोन को 22.5W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन MIUI 12.5 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का कैमरा दिया गया है।


Next Story