व्यापार

भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 12 Pro+ स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
2 Nov 2022 6:14 AM GMT
भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 12 Pro+ स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स
x
अभी हाल ही में चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ की घोषणा की गई थी और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी की इसे भारतीय बाजार में लाने की योजना है। इस मिड-रेंज डिवाइस ने पहले ही BIS सर्टिफिकेशन पा लिया है और IMEI डेटाबेस में इसकी उपस्थिति दर्ज की गई है, जिससे पता चल रहा है

अभी हाल ही में चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ की घोषणा की गई थी और अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी की इसे भारतीय बाजार में लाने की योजना है। इस मिड-रेंज डिवाइस ने पहले ही BIS सर्टिफिकेशन पा लिया है और IMEI डेटाबेस में इसकी उपस्थिति दर्ज की गई है, जिससे पता चल रहा है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Xiaomi 12i हाइपरचार्ज जल्द भारत में लेगा एंट्री

MIUI टेस्टर, Kacper Skrzypek ने ट्विटर पर दावा किया है कि Redmi Note 12 Pro+ भारत में Xiaomi 12i हाइपरचार्ज के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले वर्जन के साथ भी कुछ ऐसा ही किया है, इसलिए ऐसा दोबारा हो सकता है। Xiaomi 11i हाइपरचार्ज, जिसने इस साल की शुरुआत में भारत में एंट्री की थी, Redmi Note 11 Pro+ का रीब्रांडेड वर्जन है।

Xiaomi 12i Hypercharge के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 12i हाइपरचार्ज 120W फास्ट चार्ज के साथ आएगा, जो Redmi Note 12 Pro+ के समान होगा। इस फोन में आपको MediaTek 1080 प्रोसेसर है । इसमें 120Hz रिफ्रेश रेटके साथ 6.67-इंच का HDR 10+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस हैंडसेट में 5,000mAh बैटरी यूनिट हो सकती है।

Xiaomi 12i Hypercharge का कैमरा

इस फोन में पीछे की तरफ, तीन कैमरे हो सकते हैं। इस कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और एक 2-मेगापिक्सल का मिल सकता है। यह Android 13 OS पर काम कर सकता है।

Xiaomi 12i Hypercharge की कीमत

Xiaomi 12i Hypercharge की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। बता दें कि को भारत में Xiaomi 11i हाइपरचार्ज को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया था। चीन में, Redmi Note 12 Pro+ स्मार्टफोन की कीमत 2,099 CNY है, जो लगभग 24,000 रुपये के बराबर है। लेकिन उम्मीद है कि Xiaomi भारत में इसकी कीमत 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच तय कर सकता है।

Next Story