व्यापार

108 MP कैमरा के साथ लांच हो सकता है Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन

Subhi
24 Sep 2022 5:15 AM GMT
108 MP कैमरा के साथ लांच हो सकता है Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन
x
चीन की कंपनी Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 2023 को लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी इस फोन को इसी साल के अंत तक लांच कर सकती है।

चीन की कंपनी Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro 2023 को लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी इस फोन को इसी साल के अंत तक लांच कर सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा फोन के कई फीचर्स और कीमत भी लीक हो चुकी है।

Redmi Note 11 Pro 2023 के संभावित फीचर्स

डिस्प्ले – इस फोन में Qualcomm Snapdragon 712 प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा- कंपनी इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा, 5 MP का मैक्रो कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा दे सकती है। तो वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।

बैटरी- रेडमी के इस फोन में 5,020 mAh की बैटरी लगी हो सकती है। इसके लिए फोन में 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।

Redmi Note 11 Pro 2023 की संभावित कीमत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 11 Pro 2023 के नए वर्जन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Redmi Note 11 Pro 2023 के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट द्वारा बताए गए हैं। हालांकि कंपनी ने फोन के लांच और किसी भी फीचर के साथ कीमत पर भी कुछ नहीं बताया है।

Redmi Note 11 Pro के फीचर्स पर नज़र

कंपनी ने अपने Redmi Note 11 Pro को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। रेडमी नोट 11 प्रो में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Mediatek Helio G96 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरें की बात करें इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा, 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 MP का मैक्रो और डेप्थ कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हुई मिलती है।


Next Story