व्यापार

Redmi Note 10S दमदार स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में होगा लॉन्च...जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Subhi
1 May 2021 2:08 AM GMT
Redmi Note 10S दमदार स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में होगा लॉन्च...जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
x
Redmi Note 10S को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की तरफ से Redmi Note 10S के रिटेल बॉक्स की फोटो को जारी किया है।

Redmi Note 10S को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi की तरफ से Redmi Note 10S के रिटेल बॉक्स की फोटो को जारी किया है। अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 10S के टीजर को ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिससे फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। अपकमिंग Redmi हैंडसेट में एक 64MP का मेन कैमरा मिलेगा। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करेगा।

Redmi Note 10S स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, डॉर्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। यह एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा, जो हाई रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें सुपर डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन को पिछले माह ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Redmi Note 10S को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Note 10S के स्पेसिफिकेशन्स
अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Redmi Note 10S को ग्लोबली Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एक 6.43 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगी। फोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। इसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन 13MP सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही AI फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मिलेगा।


Next Story