व्यापार

13 मई लॉन्च होगा Redmi Note 10S स्मार्टफोन

Tara Tandi
3 May 2021 8:33 AM GMT
13 मई लॉन्च होगा Redmi Note 10S स्मार्टफोन
x
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 10S की लॉन्चिंग का इंतजार खत्म हो गया है।

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 10S की लॉन्चिंग का इंतजार खत्म हो गया है। फोन को 13 मई 2021 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 10S स्मार्टफोन के लॉन्चिंग इवेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube और Mi.com से खरीदा जा सकेगा। फोन में स्टनिंग कैमरा और शानदार परफॉर्मेंस मिलने का दावा मिलेगा। Xiaomi की तरफ से ऑफिशियल Twitter हैंडल से पोस्ट जारी करके फोन लॉन्चिंग का खुलासा किया गया है।


Savage never looked this Stunning! Ready up for the new player in town. #RedmiNote10S is all-set to arrive on 13.5.21 at 12 noon!
Stay tuned for the latest entrant in the #RedmiNote10Series. #SavagePerformance meets #StunningCamera! 😎
Tap to keep a tab: https://t.co/vUC5szyJLA" rel="nofollow" rel="nofollow pic.twitter.com/rrpBB05ASm
— Redmi India - #RedmiNote10 Series (@RedmiIndia) May 3, 2021
रिटेल बॉक्स की जारी हुई रिपोर्ट
इससे पहले Xiaomi की तरफ से Redmi Note 10S के रिटेल बॉक्स की फोटो को जारी की गई थी। अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 10S के टीजर को ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था। अपकमिंग Redmi हैंडसेट में एक 64MP का मेन कैमरा मिलेगा। Redmi Note 10S स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन ब्लू, डॉर्क ग्रे और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। यह एक गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा, जो हाई रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। Redmi Note 10S स्मार्टफोन को पिछले माह ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Redmi Note 10S को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट 6GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में लॉन्च किया जा सकता है।

Savage never looked this Stunning! Ready up for the new player in town. #RedmiNote10S is all-set to arrive on 13.5.21 at 12 noon!
Stay tuned for the latest entrant in the #RedmiNote10Series. #SavagePerformance meets #StunningCamera! 😎
Tap to keep a tab: https://t.co/vUC5szyJLA" rel="nofollow" rel="nofollow pic.twitter.com/rrpBB05ASm
— Redmi India - #RedmiNote10 Series (@RedmiIndia) May 3, 2021
Redmi Note 10S के स्पेसिफिकेशन्स

अगर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Redmi Note 10S को ग्लोबली Android 11 बेस्ड MIUI 12.5 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एक 6.43 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। फोन में सुपर एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगी। फोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। इसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट मिलेगा। फोन में मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन 13MP सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही AI फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मिलेगा।


Next Story