व्यापार

Redmi ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

Tulsi Rao
26 May 2022 5:18 AM GMT
Redmi ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Redmi ने चीन में Redmi Note 11T सीरीज की शुरुआत कर दी है. इवेंट में कंपनी ने Redmi Buds 4 सीरीज और Redmibook Pro 2022 Ryzen Edition भी पेश किया. इस ईवेंट में Xiaomi Band 7 की भी घोषणा की गई. कॉन्फ्रेंस से पहले जो बात सामने नहीं आई वह थी Redmi Note 11 SE. हालांकि फोन नया लगता है, यह कुछ और नहीं बल्कि Redmi Note 10 5G redux है. Redmi Note 11 SE को सबसे सस्ता 5G Smartphone बताया जा रहा है. आइए जानते हैं Redmi Note 11 SE की कीमत और फीचर्स...

Redmi Note 11 SE के बारे में खास बातें
Redmi Note 10 5G की घोषणा 2021 की पहली छमाही में की गई थी. स्मार्टफोन को Redmi Note 10T 5G और Poco M3 Pro 5G के नाम से भी जाना जाता है. एक साल बाद, Redmi ने एक बार फिर इस हैंडसेट को एक नए नाम - Redmi Note 11 SE के तहत जारी किया. हालांकि पिछले तीन वेरिएंट के विपरीत, इसमें पीछे की तरफ तीसरा 2MP मैक्रो कैमरा नहीं है. इसके अलावा, इसका डिजाइन Redmi Note 10 5G के बजाय Poco M3 Pro 5G के समान है.
Redmi Note 11 SE Price
फोन दो मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आता है, जैसे 4GB + 128GB और 8GB + 128GB. इनकी कीमत क्रमशः 165 डॉलर (12,802 रुपये) और 210 डॉलर (16,294 रुपये) है, डिवाइस को शैडो ब्लैक या डीप सी ब्लू रंग विकल्पों में से किसी एक में लिया जा सकता है.

Next Story