व्यापार

Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानिए इसकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Shubhra Nandy
4 Dec 2020 1:03 PM IST
Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानिए इसकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स
x
Redmi 9 Power के बारे में पिछले दिनों कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनके मुताबिक यह स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Redmi 9 Power के बारे में पिछले दिनों कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनके मुताबिक यह स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। वहीं अब सामने आई एक नए लीक में दावा किया गया है कि Redmi 9 Power भारत में 15 दिसंबा को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की Redmi 9 सीरीज के तहत लॉन्च किए गए Redmi Note 9 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है। टिप्स्टर के खुलासे से पहले Redmi 9 Power को Google Play Console पर भी स्पॉट किया जा चुका है और चर्चा है कि यह भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ​ट्वीट के माध्मय से Redmi 9 Power की लॉन्च डेट का खुलासा करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर Redmi 9 Power की लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कंपनी ने पिछले दिनों एक टीज के जरिए जानकारी दी थी कि वह अपना पहला QLED Mi TV भारत में लेकर आने वाली है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि QLED Mi TV और Redmi 9 Power को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Redmi 9 Power को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। जिनके मुताबिक यह पिछले दिनों चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 4G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। जिसे भारतीय बाजार में Redmi 9 Power नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल होगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर पेश होगा।
लीक्स के मुताबिक Redmi 9 Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी उपलब्ध हो सकती है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी भारत में इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।


Next Story