व्यापार

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 3 सितंबर को होगा लॉन्च, जानिए शुरुआती प्राइज

jantaserishta.com
2 Sept 2021 12:02 PM IST
Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 3 सितंबर को होगा लॉन्च, जानिए शुरुआती प्राइज
x

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 3 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट से पहले कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कई बार टीज भी कर चुकी है। पिछले बार कंपनी के ग्लोबल VP मनु कुमार जैन ने इसके प्रोसेसर को टीज किया था और अब वे इस फोन का एक और टीजर लेकर आए हैं। मनु कुमार जैन ने एक ट्विटर पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया कि रेडमी 10 प्राइम 6000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

दावा किया जा रहा है कि यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आने वाला सबसे हल्का स्मार्टफोन होगा। ट्वीट में जैन ने यह भी बताया कि फोन स्टैंडर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही रिवर्स फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। शेयर किए गए टीजर में फोन का फोन के फ्रंट पैनल को भी देखा जा सकता है। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि फोन का में कंपनी पतले बेजल्स के साथ पंच-होल डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। कंपनी इस फोन को रेडमी 9 प्राइम के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च करने वाली है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन में पिछले वेरियंट के मुकाबले काफी सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस फोन को कंपनी नए डिजाइन के साथ पेश कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि यह फोन फुल एचडी+ रेजॉलूशन वाले 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास ऑफर कर सकती है। रेडमी 10 प्राइम को कंपनी 6जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश करेगी। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G88 चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है। अफवाह है कि इस फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर और एक अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस के साथ एक डेप्थ या मैक्रो सेंसर ऑफर कर सकती है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story