
x
Mumbai मुंबई : रेड रिबन एंटरटेनमेंट ने भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा रचित संगीत एल्बम "कौन किसी का" रिलीज़ कर दिया है। इस गाने को अनूप जलोटा और अंशु शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। इस एल्बम के म्यूज़िक डिज़ाइनर और वीडियो के निर्देशक विवेक प्रकाश हैं। गीत अर्चना जौहरी ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी तान्या रविंद्रन ने की है। इस गाने के वीडियो में एक्टर अर्नव और कल्पना नज़र आएंगे।
मुंबई में म्यूज़िक लॉन्च के मौके पर संगीतकार निखिल, रेड रिबन म्यूज़िक कंपनी के एमडी लालित्य मुनशॉ और म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे। इस गाने को संगीतकारों से काफ़ी सराहना मिल रही है और उम्मीद है कि यह श्रोताओं को भी पसंद आएगा।
गाने की रिलीज़ के मौके पर अनूप जलोटा ने गाने की शुरुआती लाइनें गाईं और कहा कि इस गाने को बनाने में सभी ने बेहतरीन काम किया है। इस गाने में भावनाओं की झलक है, जिसे कंपोज करके मुझे बेहद खुशी हुई। अंशु शर्मा ने अच्छा गाया है और अर्चना जौहरी ने इसके अर्थपूर्ण बोल शानदार लिखे हैं। विवेक प्रकाश ने बताया कि मुंबई में शूटिंग करना चुनौतियों से भरा है, फिर भी कोई कमी नहीं आती और समय पर काम पूरा हो जाता है। वीडियो में एक लड़का और लड़की मुंबई पहुंचते हैं लेकिन कुंवारे लोगों को रहने के लिए घर मिलने में दिक्कत होती है, इसलिए दोनों एक साथ फ्लैट किराए पर लेते हैं। लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं। वीडियो में अनूप जी और अंशु जी गाना गाते नजर आएंगे, जो गाने के अर्थ को दर्शाता है।
Tagsरेड रिबन नेअनूप जलोटाअंशू शर्माRed RibbonAnup JalotaAnshu Sharmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





