व्यापार

कोरोना साल के बावजूद 2021-22 में रिकॉर्ड टैक्स कलेक्शन, मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर

jantaserishta.com
8 April 2022 5:11 PM IST
कोरोना साल के बावजूद 2021-22 में रिकॉर्ड टैक्स कलेक्शन, मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर
x

नई दिल्ली: फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में देश के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 49 फीसदी का उछाल देखने को मिला. वहीं, इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 30 फीसदी का इजाफा देखने को मिला. रेवेन्यू सेक्रेटरी तरूण बजाज ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के टैक्स कलेक्शन से जुड़े आंकड़ों की जानकारी देते हुए बजाज ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.10 लाख करोड़ रुपये पर रहा. यह पिछले वित्त वर्ष के बजट अनुमान से 3.02 लाख करोड़ रुपये ज्यादा रहा.

बजाज ने बताया कि फाइनेंशियल 2021-22 में ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 27.07 लाख करोड़ रुपये पर रहा. सरकार को कस्टम्स से होने वाली आमदनी में 41 फीसदी का इजाफा देखने को मिला.
रेवेन्यू सेक्रेटरी ने साथ ही कहा कि टैक्स रेवेन्यू में सुधार इकोनॉमी की लचीलपन को दिखाता है. उन्होंने बताया कि एक्साइज ड्यूटी का कलेक्शन भी बजट अनुमान से अधिक रहा.
उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के रूप में 12.90 लाख करोड़ रुपये जुटाए. यह 11.02 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से ज्यादा रहा.
फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में टैक्स-टू-जीडीपी रेशियो 11.7 फीसदी पर रहा. वित्त वर्ष 2020-21 में टैक्स-टू-जीडीपी रेशियो 10.3 फीसदी पर रहा था. यह 1999 के बाद सबसे ज्यादा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story