व्यापार

नवंबर एक्सपायरी के दिन बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग

Admin Delhi 1
24 Nov 2022 1:05 PM GMT
नवंबर एक्सपायरी के दिन बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग
x

मुंबई: नवंबर एक्सपायरी के दिन बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। आज सेंसेक्स और बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स 762 अंक चढ़कर 62273 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 217 अंक चढ़कर 18484 के स्तर पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 346 अंक चढ़कर 43075 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 139 अंक चढ़कर 31289 पर बंद हुआ है। IT और सरकारी कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। FMCG,एनर्जी और बैंकिंग इंडेक्स आज बढ़त पर बंद हुए हैं। मेटल, रियल्टी और फार्म शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली है। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल छोड़ सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में तेजी दिखी। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 22 पैसे मजबूत होकर 81.63 के स्तर पर बंद हुआ।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज तेजी के साथ शुरुआत की थी। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही तेजी भी बढ़ती गई। FOMC के मिनट से आगे ब्याज दरों की बढ़ोतरी पर लगाम लगने के संकेत मिलने से बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट मिला। चौतरफा खरीदारी के चलते आज सेंसेक्स निफ्टी में जोरदार तेजी आई। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर इंडेक्स में आई नरमी ने भी बाजार में जोश भर दिया। रूसी तेल की कीमतों पर प्राइस कैप लगने की संभावना और अमेरिका में क्रूड का भंडार बढ़ने की खबर के चलते आज कच्चे तेल में नरमी देखने को मिली।

Next Story