
x
Business व्यापार : बॉलीवुड सितारों और जाने-माने निवेशक आशीष कचोलिया द्वारा समर्थित श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी के शेयर बुधवार को 150 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 19 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए।
कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 19.4 प्रतिशत की उछाल के साथ 179.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, एक्सचेंज पर यह 22.27 प्रतिशत बढ़कर 183.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई पर, शुरुआती कारोबार में यह 18.67 प्रतिशत चढ़कर 178 रुपये पर पहुँच गया। बाद में, यह 22.37 प्रतिशत बढ़कर 183.70 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,971.01 करोड़ रुपये रहा। 792 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 69.14 गुना अभिदान मिला।
श्री लोटस डेवलपर्स ने मंगलवार को संस्थागत निवेशकों से 237 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने आईपीओ के लिए 140-150 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इसका आईपीओ पूरी तरह से 792 करोड़ रुपये के नए शेयरों का निर्गम है, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।
Tagsश्री लोटस डेवलपर्सरियल्टीशेयर बाजारshree lotus developersrealtystock marketजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





