व्यापार
मात्र 6,799 रुपये में मिल रहा है Realme का 5000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, मिलेगा खास फीचर
Shubhra Nandy
27 April 2021 9:29 AM IST

x
रियलमी (Realme) अपने बजट स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रियलमी (Realme) अपने बजट स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है, और अभी इस फोन को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर रियलमी के स्मार्टफोन्स को कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी में बात करें कंपनी के पॉपुलर फोन की तो यहां से ग्राहक रियलमी C20 को भारी छूट पर घर ला सकते हैं. फ्लिपकार्ट से इस फोन को 6,999 रुपये के बजाए सिर्फ 6,799 रुपये में घर लाया जा सकता है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 5000mAh की बैटरी और कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस....
रियलमी C20 में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसके डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. ये फोन मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन में 2जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है.
ऑफर फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है. ऑफर फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है.
स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट के साथ बढ़ाया जा सकता है. रियलमी C20 में ओएस के तौर पर ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Realme UI दिया गया है.
कैमरे के तौर पर इस स्मार्टफोन के रियर पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. कैमरे में नाइट मोड, पैनोरैमिक व्यू, टाइम लैप्स, पोर्टेट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
सस्ते फोन में 5000mAh बैटरी
पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे मौजूद हैं.
Next Story





