व्यापार
सस्ता हुआ Realme का 8GB RAM वाला स्मार्टफोन, मिलेगा शानदार 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
Shubhra Nandy
6 July 2021 9:19 AM IST

x
अगर आप 20 हज़ार रुपये के अंदर कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप 20 हज़ार रुपये के अंदर कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि रियलमी 7 प्रो (Realme 7 Pro) पर काफी अच्छी डील दी जा रही है. ये फोन बेहतरीन डिस्प्ले, फास्ट, और शानदार फोटो क्लिक करता है. खास बात ये है कि यूज़र्स इस फोन को 4,000 रुपये डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. दरअसल ग्राहक इस ऑफर को रियलमी डेज़ सेल में पा सकते हैं. सेल में कई तरह की बेहतरीन डील मौजूद है, जिसमें से एक डील रियलमी 7 प्रो है जिसे 15,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.
इसका मतलब हुआ कि फोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, और जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को पिछले साल 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.
ग्राहक रियलमी डेज़ सेल में फोन के मिरर सिल्वर और मिरर ब्लू कलर ऑप्शन को 15,999 रुपये में घर ला सकते हैं, लेकिन इस कीमत में सन किस्ड लेदर वेरिएंट मौजूद नहीं है. इसके अलावा रियलमी फोन पर मोबीक्विक और फ्रीचार्ज के साथ भी ऑफर दे रहा है. रियलमी डेज़ सेल का आखिरी दिन 9 जुलाई है.
रियलमी 7 प्रो में 6.4 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1080x2400 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है. इसके डिस्प्ले का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 और 180Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है. फोन में 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज मिलती है. प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 720G SoC चिपसेट मिलता है.
फोन में 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा
कैमरे के तौर पर इस फोन में LED फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइ़ड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का 2 मैक्रो लेंस दिया गया है. फोन के फ्रंट में ग्राहकों को 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा.
पावर के लिए इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविची के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, NavIC यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिया गया है.
Next Story





