व्यापार

Realme जल्द लॉन्च करेगी बजट फोन Realme Narzo 30 4G, जानें इसकी खासियत

Deepa Sahu
8 May 2021 1:16 PM GMT
Realme जल्द लॉन्च करेगी बजट फोन Realme Narzo 30 4G, जानें इसकी खासियत
x
भारत में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही

नई दिल्ली। भारत में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही Realme Narzo 30 सीरीज का एक और 4G वेरिएंट लॉन्च करने वाली है, जो कम दाम में बेहतरीन फीचर्स से लैस हो सकता है। रियलमी ने बीते फरवरी में सस्ता 5जी फोन Realme Narzo 30 Pro 5G और एंट्री लेवल Realme Narzo 30A फोन लॉन्च किया था। खबर आ रही है कि जल्द ही नार्ज़ो 30 सीरीज में Realme Narzo 30 4G लॉन्च किया जाएगा, जो कि बजट सेगमेंट का फोन होगा। रियलमी नार्ज़ो 30 प्रो 5जी उस समय भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन था, वहीं नार्ज़ो 30ए एंट्री लेवल सेगमेंट का फोन था। अब बजट रेंज में नार्ज़ो 30 4जी लॉन्च किया जाएगा।

कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखी झलक
हाल ही में Realme Narzo 30 4G को एशिया के कई देशों की सर्टिफिकेशन साइट पर RMX2156 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था। रियलमी के इस अपकमिंग फोन को मलयेशिया की SIRIM साइट के साथ ही अन्य देशों की FCC, BIS, EEC और TKDN जैसी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। अन्य एशियाई देशों के साथ ही भारत में भी इस फोन को जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना है।
देखें क्या कुछ खास होगा?
Realme Narzo 30 4G की संभावित खूबियों की बात करें तो कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर इसकी स्पेसिफिकेशंस डीटेल्स लीक हुई हैं। गीकबेंच साइट के मुताबिक रियलमी के इस फोन को Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा और इसमें MediaTek Helio G95 SoC प्रोसेसर देखने को मिलेगा। रियलमी नार्ज़ो 30 4जी को 6GB RAM और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है, जो कि 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
कैसा होगा कैमरा
Realme Narzo 30 4G में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं रियलमी के इस फोन के संभावित कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसे क्वॉड रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। जल्द ही रियलमी के इस फोन की बाकी खूबियों के बारे में पता चल जाएगा। वहीं इसकी संभावित कीमत की बात करें तो इसे 12 से 15 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Next Story