व्यापार

Realme TechLife Watch R100 स्मार्टवॉच 23 जून को होगा लॉंच, जाने कीमत

Subhi
19 Jun 2022 10:11 AM GMT
Realme TechLife Watch R100 स्मार्टवॉच 23 जून को होगा लॉंच, जाने कीमत
x
चीनी कंपनी रियलमी जहां अपना नया स्मार्टफोन C 30 को 20 जून को भारत में लॉंच करने जा रही है। उधर रियलमी ने अपनी नयी स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 को भी भारत में 23 जून को दोपहर साढ़े बारह बजे लॉंच करने का ऐलान कर दिया है।

चीनी कंपनी रियलमी जहां अपना नया स्मार्टफोन C 30 को 20 जून को भारत में लॉंच करने जा रही है। उधर रियलमी ने अपनी नयी स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 को भी भारत में 23 जून को दोपहर साढ़े बारह (12.30) बजे लॉंच करने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट के जरिये की। इसके साथ ही रियलमी ने अपनी Watch R100 स्मार्टवॉच के फीचर्स भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिये हैं। यह स्मार्टवॉच दो रंगों में आएगी और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

Realme TechLife Watch R100 के खास फीचर्स

Realme की स्मार्टवॉच में एल्युमिनियम अलॉय से घिरे एक गोल आकार का डायल और एक मैट रियर कवर होगा। स्मार्टवॉच की 1.32 इंच की TFT स्क्रीन पर LCD लार्ज कलर डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इस घड़ी से 360 X 360 पिक्सेल का resolution मिलेगा। यह ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आएगी।

इस स्मार्टवॉच में 380 mAh की बैटरी लगी होगी, जो 2 घंटों में चार्ज हो जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ सात दिनों तक चल सकेगी। यह ब्लैक और क्रीम कलर में उपलब्ध होगी।

रियलमी ने कुछ महीने पहले Realme TechLife Watch S100 और Realme TechLife Watch SZ100 को भी लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है।

Realme TechLife Watch SZ100- यह नीले और ग्रे रंग में आती है। इसमें 1.69 इंच की स्क्रीन पर HD कलर डिस्प्ले मिलता है। कंपनी अनुसार इसे एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है।

Realme TechLife Watch S100 - यह काले और ग्रे रंगों में आती है। इसमें 1.69 इंच की स्क्रीन पर HD कलर डिस्प्ले मिलता है जो 530 निट्स पीक ब्राइटनेस देती है। यह 24x7 हृदय गति की निगरानी रखने के लिए एक पीपीजी (PPG) सेंसर के साथ आती है। स्मार्टवॉच में त्वचा के तापमान (Skin Temperature) और रक्त ऑक्सीजन (Blood Oxygen) को मापने का फीचर भी दिया गया है। कंपनी अनुसार इसमें भी 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।


Next Story