व्यापार

Realme का लॉन्च होने जा रहा है अब तक का सबसे दमदार फोन, जानिए डिटेल

Shubhra Nandy
1 March 2021 8:26 AM IST
Realme का लॉन्च होने जा रहा है अब तक का सबसे दमदार फोन, जानिए डिटेल
x
रियलमी जीटी का टीजर अब तक कंपनी द्वारा जारी कर दिया जा चुका है.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | रियलमी जीटी का टीजर अब तक कंपनी द्वारा जारी कर दिया जा चुका है. ऑफिशियल टीजर्स के खुलासे के बाद कंपनी ने अब फोन के कुछ फीचर्स पर से पर्दा उठा दिया है. गीकबेंच पर स्मार्टफोन को RMX2202 के मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है. फोन स्नैपड्रैगन 888, एंड्रॉयड 11 और 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है. लाइव इमेज में फोन को ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाया गया है. कंपनी ने कहा है कि इस फोन को 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा.

कंपनी ने कहा है कि वो मीडियाटेक वर्जन पर काम कर रही है क्योंकि कंपनी डुअल प्लेटफॉर्म डुअल फ्लैगशिप का हिस्सा हो सकती है. रियलमी जीटी में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कुछ और रिपोर्ट्स पर अगर यकीन करें तो फोन की कीमत 34,000 रुपए के आसपास हो सकती है. सूत्रों पर यकीन करें तो इस फोन को फोर्ड जीटी कार से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है. वहीं इसमें ब्लैक और पीले रंग का कलर ऑप्शन दिया जा सकता है जो डुअल टोन वेगन लेदर डिजाइन के साथ आएगा.
फोन को स्टेनलेस स्टील VC कूलिंग मैकेनिज़म के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे इसलिए भी किया जाएगा जिससे फोन का प्रदर्शन सुधारा जा सके. कुछ और लीक्स की अगर बात करें तो फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है.
फोन को रियलमी UI 2.0 आधारित एंड्रॉयड 11 पर लॉन्च किया जाएगा. कैमरे की अगर बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और डेप्थ सेंसर के साथ मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है.A


Next Story