व्यापार
इस महीने लॉन्च होगा Realme GT Neo Flash Edition, ड्यूल सेल बैटरी टेक्नॉलजी और 65 वॉट चार्जिंग
Shubhra Nandy
16 May 2021 8:05 AM IST

x
रियलमी ने अपने GT Neo स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया था।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रियलमी ने अपने GT Neo स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया था। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट के साथ आता है। इसके अलावा रियलमी की GT सीरीज में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस एक फ्लैगशिप हैंडसेट Realme GT भी मौजूद है। कंपनी की इस लेटेस्ट सीरीज को लेकर जो ताजा खबर आ रही है, उसके मुताबिक अब कंपनी इस सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme GT Neo Flash Edition को लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि इस फोन में GT नियो के मुकाबले ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन मिलेंगे।
डिजिटल चैट स्टेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरीज का फ्लैश एडिशन डिवाइस इसी महीने मार्केट में एंट्री कर सकता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फ्लैश एडिशन मौजूदा GT नियो हैंडसेट से चार्जिंग के मामले में अलग हो सकता है। रियलमी GT नियो में 4500mAh की ड्यूल सेल बैटरी मिलती है, जो 50 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। वहीं, टिप्स्टर की मानें तो इस सीरीज के फ्लैश एडिशन डिवाइस में 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगा और इसकी बैटरी कपैसिटी नियो वेरियंट जितनी ही होगी।
फ्लैश एडिशन के बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक नियो वेरियंट जैसे ही रहने की उम्मीद है। हालांकि, लीक रिपोर्ट की मानें तो फ्लैश एडिशन नियो वेरियंट की तुलना में थोड़ा थिक हो सकता है। फ्लैश एडिशन को कंपनी नए कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।
हाल में TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर RMX3350 मॉडल नंबर के एक डिवाइस को देखा गया था। यह फोन 6.43 इंच के डिस्प्ले और ऐंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है। फोन में दी गई ड्यूल सेल बैटरी में से एक की कपैसिट 2200mAh है। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन अभी TENAA पर लिस्ट नहीं हुए हैं। 3C सर्टिफिकेशन पर यह फोन 65 वॉट के चार्जिंग सपॉर्ट वाला बताया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Realme GT Neo फ्लैश एडिशन हो सकता है।
Next Story





