व्यापार

Realme C31 लॉन्च डेट कंफर्म! इन दिन देगा भारत में दस्तक

Subhi
28 March 2022 2:59 AM GMT
Realme C31 लॉन्च डेट कंफर्म! इन दिन देगा भारत में दस्तक
x
रियलमी (Realme) का नया स्मार्टफोन Realme C31 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। Realme C31 स्मार्टफोन को 31 मार्च 2021 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme C31 स्मार्टफोन की 31 मार्च की दोपहर 12.30 बजे लॉन्चिंग होगगी। फो

रियलमी (Realme) का नया स्मार्टफोन Realme C31 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। Realme C31 स्मार्टफोन को 31 मार्च 2021 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme C31 स्मार्टफोन की 31 मार्च की दोपहर 12.30 बजे लॉन्चिंग होगगी। फोन अल्ट्रा स्लीक डिजाइन और दमदार बैटरी में आएगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Realme C31 स्मार्टफोन में एक 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88 फीसदी होगा। इसका स्क्रीन रेजॉल्यूशन 900x1600 पिक्सल है। फोन में 12nm Unisoc T612 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आएगा। Realme C31 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI R एडिशन है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। Realme C31 स्मार्टफोन कंफर्ट ग्रिप और ज्यादा स्टाइलिश लुक में आएगा। अगर बैटरी की बात करें, तो Realme 31 स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन अल्ट्रा सेविंग बैटरी मोड के साथ आएगा। Realme C31 स्मार्टफोन में 13MP AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा एक मैक्रो लेंस और तीसरा पोर्टेट लेंस दिया जाएगा। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। Realme C31 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाईप-सी पोर्ट है।

Realme GT 2 Pro

Realme C31 के बाद Realme GT 2 Pro को 7 अप्रैल 2022 की दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह वर्ल्ड का पहला पेपर इंस्पायर्ड डिजाइन फोन है। जिसे इंडस्ट्रियल डिजाइनर Naoto Fukasawa ने डिजाइन किया है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। यह दुनिया का पहला 2K एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले फोन है। जो LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। फोन में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिसका पीक ब्राइटनेट लेव 1400nits है। फोन का स्क्रीन रिफ्रेस्ड रेट 120Hz होगा।


Next Story