
x
रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने लो बजट रेंज स्मार्टफोन Realme C12 का नया स्टोरेज माॅडल लाॅन्च किया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रियलमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने लो बजट रेंज स्मार्टफोन Realme C12 का नया स्टोरेज माॅडल लाॅन्च किया है। नए माॅडल में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। वहीं अब यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ई-काॅमर्स साइट Flipkart और Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यूजर्स इसे नो कोस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं।
Realme C12 की कीमत
Realme C12 के नए माॅडल की कीमत 9,999 रुपये है। जबकि 3GB वाले पुराने माॅडल को 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह स्मार्टफोन पावर ब्लू और पावर सिल्वर दो कलर ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके साथ कोई ऑफर उपलब्ध नहीं है। लेकिन अगर आप इस स्मार्टफोन को Flipkart या Amazon India से खरीदते हैं तो आपको एक्सचेंज ऑफर व नो कोस्ट ईएमआई विकल्प का लाभ मिलेगा।
Next Story





