
x
Realme 16x ने भारत में मारी एंट्री दमदार बैटरी के साथ ₹25,999 से शुरू कीमत
नई दिल्ली: Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसकी शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है।
144Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर
Realme 16x 5G में 6.81-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन Android 16 आधारित realme UI 7 पर चलता है।
7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग
फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे बैटरी बैकअप पर फोकस करती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
कीमत और बिक्री
Realme 16x 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। इसके अलावा 6GB + 128GB मॉडल ₹27,999 और 6GB + 256GB मॉडल ₹30,999 में उपलब्ध है। फोन की बिक्री 13 अगस्त से Flipkart पर शुरू होने की जानकारी सामने आई है।
Realme 16x 5G: प्रमुख फीचर्स
बैटरी: 7,000mAh
चार्जिंग: 45W
डिस्प्ले: 6.81-इंच HD+ LCD, 144Hz
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 5G
रियर कैमरा: 50MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
OS: Android 16 / realme UI 7
कलर: Endurance Brown, Glory White
शुरुआती कीमत: ₹25,999
Next Story





