
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मंगलवार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश का पहला डिजिटल रुपया लॉन्च करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह विशिष्ट उपयोग के मामलों के लिए डिजिटल रुपया (ईए) का पायलट प्रोजेक्र शुरू करेगा।
केंद्रीय बैंक ने बताया कि डिजिटल रुपया-रिटेल सेगमेंट के लिए चुनिंदा स्थानों में एक महीने के भीतर लॉन्च करने की योजना है।
आरबीआई ने डिजिटल रुपये के थोक पायलट प्रोजेक्ट में भागीदारी के लिए नौ बैंकों का चयन किया है।
इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी फस्र्ट बैंक और एचएसबीसी शामिल है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि आरबीआई इस वित्तीय वर्ष में एक सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) लॉन्च करेगा।
सीबीडीसी केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए मुद्रा नोटों का एक डिजिटल रूप है।
डिजिटल मुद्रा या रुपया पैसे का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है, जिसका उपयोग संपर्क रहित लेनदेन में किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





