व्यापार

आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना

SHIDDHANT
30 March 2026 7:40 PM IST
आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक पर लगाया 31.80 लाख रुपए का जुर्माना
x
Mumbai मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (बैंक) पर वित्तीय विवरणों में प्रकटीकरण संबंधी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए 31.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 47ए(1)(सी) और धारा 46(4)(आई) के प्रावधानों के तहत आरबीआई को प्राप्त शक्तियों के तहत लगाया गया है।
बैंक की वित्तीय स्थिति का 31 मार्च, 2025 तक का आकलन करते हुए आरबीआई द्वारा वैधानिक निरीक्षण और पर्यवेक्षी मूल्यांकन (आईएसई 2025) किया गया। केंद्रीय बैंक ने कहा,“आरबीआई ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (बैंक) पर वित्तीय विवरणों में प्रकटीकरण संबंधी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन न करने के लिए 31.80 लाख रुपओ का जुर्माना लगाया है।”
आरबीआई के निर्देशों का पालन न करने संबंधी पर्यवेक्षी निष्कर्षों और इस संबंध में संबंधित पत्राचार के आधार पर, बैंक को नोटिस जारी कर यह बताने को कहा गया है कि उक्त आरबीआई निर्देशों का पालन न करने के लिए उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।
आरबीआई ने कहा, “बैंक द्वारा नोटिस के जवाब, अतिरिक्त प्रस्तुतियां और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से दी गई दलीलों पर विचार करने के बाद, आरबीआई ने पाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय विवरणों में कुछ शिकायतों का खुलासा न करने के संबंध में बैंक के खिलाफ लगाया गया आरोप सही पाया गया, जिसके चलते मौद्रिक दंड लगाना उचित है।”
यह कार्रवाई नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर कोई निर्णय देना नहीं है। केंद्रीय बैंक ने आगे कहा, “इसके अलावा, मौद्रिक दंड लगाना आरबीआई द्वारा बैंक के खिलाफ शुरू की जाने वाली किसी भी अन्य कार्रवाई पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा।”
Tagsआरबीआईभारतीय रिजर्व बैंकएयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेडजुर्मानावित्तीय विवरणप्रकटीकरणबैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949धारा 47ए(1)(सी)धारा 46(4)(आई)आईएसई 2025पर्यवेक्षी मूल्यांकनवैधानिक निरीक्षणबैंकिंग अनुपालनवार्षिक वित्तीय विवरणवित्तीय वर्ष 2024-25नियामक कार्रवाईमौद्रिक दंडबैंक ग्राहकवित्तीय लेनदेननोटिससुनवाईबैंकिंग निर्देशभारत सरकारकेंद्रीय बैंक.RBIReserve Bank of IndiaAirtel Payments Bank Ltdpenaltyfinancial statementsdisclosureBanking Regulation Act 1949Section 47A(1)(c)Section 46(4)(i)ISE 2025supervisory assessmentstatutory inspectionbanking complianceannual financial statementsFY 2024-25regulatory actionmonetary penaltybank customersfinancial transactionsnoticehearingbanking directionsGovernment of Indiacentral bank.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story